किरेन रिजिजू: रिजिजू की विपक्ष को दो टूक, संसद में ‘लक्ष्मण रेखा’ पार न करने की दी चेतावनी, कहा- पाकिस्तान की भाषा न बोलें

 

आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से लोकसभा में चर्चा के दौरान लक्ष्मण रेखा पार न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सोच-विचारकर बोले ताकि पाकिस्तान विपक्षी नेताओं के बयानों को अपने हित में इस्तेमाल न कर पाए।

 

पाकिस्तान की भाषा न बोले विपक्ष
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर होने वाली चर्चा पर विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि ‘मैं विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस से अनुरोध करता हूं कि वे भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला कुछ भी न करें और पाकिस्तान की भाषा न बोलें। हमें सावधान रहना होगा… हमें भारतीय सशस्त्र बलों की गरिमा बनाए रखनी होगी। कांग्रेस और विपक्ष को ऐसा कुछ भी नहीं बोलना चाहिए जिससे राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचे। वे भारत के खिलाफ जो कुछ भी बोलते हैं, उसका इस्तेमाल पाकिस्तानियों और भारत के बाहरी दुश्मनों द्वारा किया जाता है।V

 

रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गईसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब उसने भारत की खींची हुई रेड लाइन (सीमा) पार की, तो आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत की सीमा लांघी, तो उसके आतंकी कैंपों पर कहर टूटा।

लोकसभा में होनी है ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा
लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और फिर उसके जवाब में मई में भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए 16 घंटे का समय तय किया गया है। ऐसे में आज संसद के हंगामेदार रहने का अनुमान है।

और पढ़े  यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं

 

 

चिदंबरम के बयान से सियासी तूफान
वहीं संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से ठीक पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाए कि ‘क्या हमले में शामिल आतंकी वाकई पाकिस्तान से आए थे? क्या इस बात के सबूत हैं?’ उन्होंने यह भी कहा कि हमले में घरेलू आतंकी भी हो सकते हैं। पी. चिदंबरम ने इंटरव्यू में कहा कि सरकार यह साफ नहीं कर रही कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हमले के बाद क्या काम किया है। इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और आरोप लगाया कि वह हमेशा दुश्मनों की तरफदारी करती है और पाकिस्तान को क्लीन चिट देती है। चिदंबरम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान को छिपाने का भी सरकार पर आरोप लगाया। चिदंबरम ने कहा कि ‘जंग में दोनों पक्षों को नुकसान होता है। ब्रिटेन ने वर्ल्ड वॉर में रोजाना अपने नुकसान बताए। भारत को भी ऐसा करना चाहिए। सरकार सब कुछ छुपा रही है।’

  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…