Postponed: 23 फरवरी की एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें क्या है अपडेट..

र्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा 2026 को स्थगित करने का फैसला किया है। आयोग की ओर से 17 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि 23 फरवरी 2026 से प्रस्तावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) को अगली सूचना तक टाल दिया गया है। नई परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

 

यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) पदों के लिए आयोजित की जानी थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित ताजा जानकारी समय आने पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

स्लॉट चयन की सुविधा नहीं होगी

नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा के लिए स्लॉट चयन (Slot Selection) की सुविधा लागू नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों के एडमिशन सर्टिफिकेट (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 2–3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

Postponed: 23 फरवरी की एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें क्या है अपडेट..

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल परीक्षा स्थगित होने से लाखों अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार है।

क्या रही परीक्षा स्थगित होने की वजह?

आयोग ने परीक्षा स्थगन से संबंधित नोटिस में इसका कारण तो नहीं बताया है, लेकिन परीक्षा रद्द होने का अंदेशा पहले ही लगाया जा रहा था। दरअसल, एमटीएस की परीक्षा 4 फरवरी से देशभर में आयोजित की जा रही है, जोकि 19 फरवरी तक होनी है। लेकिन कई जगह परीक्षा रद्द होने के बाद वह 23 फरवरी को पुनर्निधारित हुई। दूसरा अंदेशा इस वजह से लगाया गया क्योंकि अभी तक भी एसएससी ने इस भर्ती की स्लॉट बुकिंग शुरू नहीं की थी। तीसरा अंदेशा इस बात से लगाया जा रहा है कि अभी तक परीक्षा शहर सूचना पर्ची तक जारी नहीं हुई थी, जोकि आमतौर पर परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाती है।

और पढ़े  क्या रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकेगा यूक्रेन?: जेलेंस्की ने शर्त रखी, क्या पुतिन देंगे सुरक्षा की गारंटी?
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…