तिरंगा मार्च- अब तक 150 लोग हिरासत में, ममता बनर्जी ने उठाए सवाल, बोलीं- देश में अघोषित आपाताकाल

सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है।

 

नेहा बोरा की हिरासत पर आइसा का दावा, सहयोगियों को मिलने नहीं दिया जा रहा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने दावा किया है कि उसकी अध्यक्ष नेहा बोरा को मंगोलपुरी स्थित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में अकेले हिरासत में रखा गया है। संगठन के मुताबिक, रात करीब आठ बजे तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। आइसा ने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा और सादे कपड़ों में मौजूद 7-8 लोग उन्हें बाहर रोके हुए हैं।

अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने पर क्या बोलीं ममता?

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभिजीत दीप्ते को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए हिरासत में लिया गया। ममता ने लिखा कि यह बात समझने की जरूरत है कि आखिर दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार विरोध की आवाज से डरती है, वह पूरी पीढ़ी को चुप कराने के लिए डराने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक, यह ऐसे शासन का व्यवहार है जो अपने नियंत्रण से बाहर की आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

और पढ़े  ईरान पर अमेरिका का फिर हमला: एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, कतर ने परमाणु वार्ता के लिए रखा नया प्रस्ताव

प्रदर्शन के दौरान अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान अब तक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और उन्हें किस स्थान पर रखा गया है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    राजस्थान का मौसम: नवंबर में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी? बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार, जानिए बाकी शहरों के हाल

    राजस्थान में नवंबर के महीने में भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से दो से पांच…

    ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप ने उतारी टास्क फोर्स, इराक से सीमा बंद करने को कहा, कतर के पीएम से करेंगे मुलाकात

    ईरान पर आर्थिक और सैन्य दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने दो मोर्चों पर कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की…