मंत्री विज बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल: दोनों एड़ियों में फ्रैक्चर, 6 सप्ताह का सख्त बेड रेस्ट

Spread the love

रियाणा परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए हैं। सोमवार को अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने निजी आवास पर वे अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़े। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने के पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। 20 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में उनकी उपस्थिति को संशय हो गया है। जैसे ही विज के चोटिल होने की खबर फैली, उनके आवास पर शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। हालांकि, संक्रमण और आराम की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भीड़ से बचने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गाया फिल्मी गीत
असहनीय दर्द और पैरों में प्लास्टर चढ़ने के बावजूद वे मुस्कुराते नजर आए और पुराने फिल्मी गीत चल री सजनी अब क्या सोचे… की पंक्तियां गुनगुनाते रहे। उनके समर्थकों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का हौसला हमेशा की तरह बुलंद है। 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। अनिल विज न केवल परिवहन मंत्री हैं, बल्कि सदन में अपनी बेबाक बयानबाजी और विपक्ष को घेरने के लिए जाने जाते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल चलने-फिरने से सख्त मना किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस बार सदन की कार्यवाही से दूर रह सकते हैं। 

और पढ़े  अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों समेत 8 लोग लापता

पक्ष-विपक्ष के नेताओं के आ रहे फोन

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में सुधार की बजाय और चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम 6 सप्ताह (लगभग डेढ़ महीने) का पूर्ण बेड रेस्ट सलाह दिया है, जिसके चलते वे आगामी बजट सत्र में विधानसभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। मंत्री विज के शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई उनके हालचाल जानने और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने पहुंच रहा है। इसी बीच, पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं के फोन लगातार आ रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love