दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार ने सात पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, एक ही हालत नाजुक, चालक पकड़ा

 

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हनुमान मंदिर के पास देर रात ढाई बजे एक अनियंत्रित इनोवा कार ने सड़क किनारे चेकिंग कर रहे सात पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में हेड कांस्टेबल रविंद्र मलिक के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उनका ऑपरेशन करना पड़ा। वहीं, डायल 112 की फेंटम पर तैनात सिपाही कपिल भाटी के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटना शनिवार देर रात लगभग ढाई बजे उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी दिल्ली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक इनोवा कार बेकाबू हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनोवा की टक्कर से हेड कांस्टेबल रविंद्र मलिक के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि हेड कांस्टेबल अजय, लोकेंद्र, सिपाही सत्येंद्र और विक्रम को मामूली चोटें आई हैं।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों में सिपाही कपिल भाटी की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कपिल भाटी को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड राजेश भी घायल हुए हैं।

इस हादसे के बाद दिल्ली रोड पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी इनोवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। यह घटना पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है, जो आम जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात रहते हैं।
और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…

    UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया

    राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। वाराणसी से मेरठ…