विधानसभा का विशेष सत्र: देहरादून में रहेगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

विधानसभा के विशेष सत्र के मद्देनजर कल विधानसभा और उसके आस-पास सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सत्र के लिए ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ब्रीफ किया और किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

उन्होंने विधानसभा गेट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। बिना पास या अधिकृत अनुमति के किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, किसी भी प्रकार की ज्वलनशील या संदिग्ध वस्तु को परिसर के अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

रूट ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को विधानसभा तिराहे से डिफेंस कॉलोनी बैरियर तक सड़क को पूरी तरह खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बाधित न हो। वहीं, बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है, जिससे किसी भी जुलूस या प्रदर्शन के दौरान कोई अराजक तत्व सुरक्षा घेरा पार न कर सके।

अधिकारियों ने सभी प्रभारी अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के साथ समन्वय बनाए रखने और किसी भी घटना की तत्काल वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह भी कहा गया कि ड्यूटी के दौरान व्यवहार को लेकर मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

और पढ़े  चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…