अयोध्या- सड़क हादसे में यूपी विधानसभा के विशेष सचिव की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Spread the love

 

 

योध्या जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52) की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात 12:30 बजे उस समय हुई जब वे अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार बृजभूषण दुबे का बेटा कृष्णा गाड़ी चला रहा था। हाईवे पर रोजागांव चीनी मिल के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके बेटे कृष्णा को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

सीओ आशीष निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को घटना की सूचना दी गई है। बृजभूषण दुबे बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित सुरेखा खास गांव के निवासी थे। हादसे की खबर से परिवार में शोक की लहर है।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश में 21 आईएएस अफसरों का तबादला, सभी को अलग-अलग जिलों में तैनाती
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love