अयोध्या- सड़क हादसे में यूपी विधानसभा के विशेष सचिव की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

 

 

अयोध्या जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52) की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात 12:30 बजे उस समय हुई जब वे अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार बृजभूषण दुबे का बेटा कृष्णा गाड़ी चला रहा था। हाईवे पर रोजागांव चीनी मिल के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके बेटे कृष्णा को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

सीओ आशीष निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार को घटना की सूचना दी गई है। बृजभूषण दुबे बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित सुरेखा खास गांव के निवासी थे। हादसे की खबर से परिवार में शोक की लहर है।

और पढ़े  UP- दर्दनाक बनीं 72 घंटे से हो रही लगातार बारिश, शनिवार शाम तक 58 मौतें, इन जिलों में आज भी रेड अलर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।

        देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार। मूर्तिकार के फरार होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या…

    UP में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच: कांग्रेस ने चिन्हित की ये 150 सीटें, सपा को ओवैसी-चंद्रशेखर की भी चिंता

    उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर लंबा पेच फंसेगा। दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम प्रभाव वाली 150…