अयोध्या- जैन मंदिर में जारी है विश्व शांति की कामना से विशेष अनुष्ठान

Spread the love

 

जैन मंदिर में विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना से विशेष अनुष्ठान निरंतर जारी है। प्रातःकालीन पूजन, अभिषेक और मंत्रोच्चार के साथ वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इंद्रध्वज मंडल विधान पूजन में विश्व शांति की कामनाएं की जा रही हैं। जैन मंदिर रायगंज के पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने इस अवसर पर कहा कि विश्व शांति का मार्ग बाहरी संघर्ष से नहीं, बल्कि आंतरिक संयम और सदाचार से प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने भीतर क्रोध, लोभ और द्वेष को समाप्त करता है, तभी समाज और विश्व में स्थायी शांति स्थापित हो सकती है। स्वामी ने युवाओं से नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने और धर्म को आचरण में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जैन धर्म का मूल संदेश ‘अहिंसा परमो धर्मः’ आज के समय में और भी प्रासंगिक है। इस दौरान प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजय जैन, डॉ. जीवन प्रकाश जैन, सुरेंद्र जैन, मनोज जैन, आदेश जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- पिता की डांट से क्षुब्ध युवक हाथ की नस काटकर फंदे से लटका
  • Related Posts

    अयोध्या-जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई

    Spread the love

    Spread the love      रामनगरी अयोध्या में पूज्य संत जयराम दास जी महाराज की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रामलला…


    Spread the love

    अयोध्या- उत्सव नहीं, संकल्प बना जन्मदिवस: सुशील चतुर्वेदी जी ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना से रचा प्रेरक इतिहास

    Spread the love

    Spread the loveमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में समाजसेवा, संस्कार और मानवीय संवेदना का एक अनुकरणीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब वरिष्ठ समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी…


    Spread the love