पंजाब के बॉर्डर जिले गुरदासपुर और हरियाणा के सिरसा में मंगलवार रात पुलिस थानों के बाहर जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई। गुरदासपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए जबकि सिरसा में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
गुरदासपुर पुलिस ने धमाके को ट्रक का टायर फटने का मामला बताया जबकि घायल महिलाओं का दावा है कि धमाका होते ही चारों तरफ धुआं फैल गया। घायलों में सपना शर्मा, अनु बाला और राजेश कुमार को गहरी चोटें आई हैं।







