ट्रक ड्राइवर और टेलर की स्मैक तस्करी का पर्दाफाश: 218.4 ग्राम बरामद, बनभूलपुरा समेत इन जगहों पर होनी थी सप्लाई

नैनीताल एसओजी और लालकुआं पुलिस ने 218.4 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा स्थित सिरोली कला निवासी ट्रक ड्राइवर नदीम खा उर्फ गंठा और यूपी के बरेली में बहेड़ी स्थित मोहम्मदपुर का रहने वाला मो. शफीक उर्फ शफी हैं। दोनों को लालकुआं क्षेत्र स्थित सुभाषनगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्मैक तस्करी की बात स्वीकार की और बहेड़ी निवासी एक अन्य हैंडलर का नाम भी बताया।

बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी हरबंस सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी नदीम खान ट्रक चालक है जबकि शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है। वह रोज बहेड़ी से आना-जाना करता है। मंगलवार रात दोनों कार से हल्द्वानी आ रहे थे।

चेकिंग के दौरान एसओजी व लालकुआं टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 218.4 ग्राम स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाए थे। छोटी-छोटी मात्रा में इस खेप को बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि नदीम बहेड़ी निवासी बंटी रस्तोगी के संपर्क में आया और स्मैक तस्करी के धंधे से जुड़ गया। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर नदीम व शफीक को जेल भेज दिया गया।

 

मादक पदार्थ तस्करों के निशाने पर हॉस्टल और पीजी में रहने वाले युवक-युवतियां रहते हैं। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी भी ऐसे ही इलाकों में स्मैक तस्करी की फिराक में थे। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल

और पढ़े  देहरादून: ऑनलाइन गेमिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी,आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…