देहरादून- SIR: कहीं बदल तो नहीं गया आपका पोलिंग बूथ? चुनाव आयोग ने SIR के बाद किया बदलाव

Spread the love

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अपना वोट जरूर सर्च कर लें। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपका मतदान केंद्र बदल गया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग ने 1200 से अधिक मतदाता होने पर बाकी मतदाताओं को नए मतदान केंद्र पर शिफ्ट कर दिया है।

प्रदेश में एसआईआर शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों की संख्या 11,733 थीं। एसआईआर के बाद उन सभी मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण किया गया, जहां 1200 से अधिक मतदाता थे। इसके बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 12,543 हो गई है। यानी 810 नए मतदान केंद्र बन गए हैं। इसके साथ ही उन सभी मतदाताओं को यहां शिफ्ट कर दिया गया है, जो कि पूर्व मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक की सीमा से ऊपर जा रहे थे।

चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। यहां Search Your Name In Voter List के विकल्प पर क्लिक करें। यहां तीन तरह से अपना नाम सर्च कर सकते हैं। पहला अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर डालकर, दूसरा अपना नाम डालकर और तीसरा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से। आपका नाम और पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी। चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद उन 8.26 लाख मतदाताओं की सूची भी जारी की है, जिनके नाम काटे गए हैं। वहीं, नोटिस वाले मतदाता भी अपनी जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

अगर आपका मतदान केंद्र बदल गया होगा तो घबराएं नहीं। नया मतदान केंद्र भी आपके घर से दो किमी की दूरी तक ही होगा। आपको पहले से इसकी जानकारी होगी तो चुनाव के लिए वोट डालने में परेशानी नहीं होगी।

और पढ़े  हरिद्वार- कल हरिद्वार पहुंचेंगे CM धामी, भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, चरण वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    Rally: आज हल्द्वानी से कुमाऊं को साधेंगे मल्लिकार्जुन, पहली बार शहर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के पहले हल्द्वानी दौरे से कांग्रेस चुनाव का शंखनाद करेगी।…


    Spread the love

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love