हरिद्वार: मां गंगा की पूजा के साथ गायिका कवि सिंह की पदयात्रा शुरू, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

Spread the love

 

 

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर गायिका कवि सिंह ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और दुग्धाभिषेक एवं मायादेवी मंदिर मे पूजा अर्चना कर अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू किया। इस दौरान उनके साथ श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे। संत समाज ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

गायिका कवि सिंह ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा। इस मुद्दे पर जनजागरण के लिए वे निरंतर अभियान चला रही हैं। अभियान के दूसरे चरण में वे हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि तक जाएंगी और भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल अर्पित कर यात्रा का समापन करेंगी। 25 दिन तक चलने वाली पदयात्रा के दौरान हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर युवाओ को प्रेरित करेंगी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू युवाओं को कवि सिंह से प्रेरणा लेकर हिंदू संस्कृति और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कवि सिंह की पदयात्रा समाज में व्यापक स्तर पर जनजागरण लाने का काम करेगी। हरिद्वार से मथुरा तक श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ता कवि सिंह का पूरा सहयोग करेंगे। जगह-जगह उनका स्वागत करने के साथ सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- आस्था की अग्नि में अहंकार की आहुति, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love