अयोध्या- स्टेज शो में गायक की तबीयत बिगड़ने पर मौत, भजन संध्या के दौरान ही होने लगी थी हालत खराब

Spread the love

 

स्टेज शो के दौरान लोक गायक सोनू सांवरिया (28) की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि हैदरगंज बाजार निवासी सोनू बृहस्पतिवार को पूरी टीम के साथ सोहावल के खिरौनी गांव गए थे। वहां से कार्यक्रम के बाद देर शाम नाका रायबरेली बाईपास स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या में शामिल हुए। रात करीब आठ बजे स्टेज शो करते समय ही उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे वह वहीं गिर गए। टीम के लोग शहर के प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। वहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

परिवार में इकलौता था सोनू
हैदरगंज ग्राम प्रधान राकेश अग्रहरि ने बताया कि शनिवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सांवरिया बहुत ही कम समय में लोकप्रिय गायक कलाकार के रूप में धाक जमा ली। महज 15 साल की उम्र में सागर अग्रहरि के साथ कीर्तन मंडली में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखरने लगा। पिता बाहर रहते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार में एक विवाहित बहन है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love