नोएडा- यूपी दिवस मेले का उद्घाटन: नहीं आए कैबिनेट मंत्री, मंच पर खाली पड़ी रही DM की कुर्सी, उठे सवाल

शनिवार को सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन आज यूपी के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार द्वारा होना था। लेकिन हर बार की तरह मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, ऐसे में सांसद डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

आलम है कि प्रदेश सरकार के निर्देशन पर आयोजित हुए इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की मुखिया जिलाधिकारी मेधा रूपम नहीं पहुंची। जबकि प्रशासनिक कार्यक्रम होने के नाते डीएम को यहां उपस्थित होना था, लेकिन मंच पर उनका नाम लिखा नेम प्लेट तो रखा दिखा लेकिन उनके लिए पूरे कार्यक्रम के दौरान कुर्सी खाली पड़ी रही। जबकि जिले स्तर पर उद्योग से लेकर घरेलू महिलाओं के स्वरोजगार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरवासियों को यहां सम्मानित करना है, तब भी डीएम कार्यक्रम से नदारद रहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देशन भी डीएम और मंत्री के सामने फीका पड़ गया।

 

युवराज की मौत के मामले में भी अब तक चुप हैं डीएम
17 जनवरी को युवराज मेहता की मौत में हुई प्रशासनिक लापरवाही के बाद से अब तक डीएम मेधा रूपम एक बार भी मीडिया के सामने नहीं आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह भी एक प्रमुख कारण हो सकता है कि डीएम यहां नहीं पहुंची, कहीं उन्हें मीडिया का सामना न करना पड़ जाए।

यही कारण कैबिनेट मंत्री के न आने की वजह मानी जा रही है, जबकि मंत्री के सुबह तक आने की पूरी संभावना बनी हुई थी, लेकिन ऐन वक्त तक मंत्री जी का आना रद्द हो गया। दोनों के न आने का कारण अभी तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…

    वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

    मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर…