श्रीकांत पुरोहित- मालेगांव बम धमाके में बरी हुए कर्नल पुरोहित को मिल सकती है ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति

Spread the love

मालेगांव बम धमाके के मामले में बरी हुए कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति के लिए मंजूरी दे दी है। सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने कर्नल पुरोहित की पदोन्नति याचिका पर सुनवाई के बाद 31 मार्च, 2026 को होने वाली उनकी सेवानिवृत्ति पर रोक लगा दी थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

 

सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने कर्नल पुरोहित की पदोन्नति याचिका पर सुनवाई के बाद, 31 मार्च 2026 को होने वाली उनकी सेवानिवृत्ति पर रोक लगा दी थी। न्यायाधिकरण ने कहा कि एनआईए अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद उनकी वैधानिक शिकायत पर फैसला होने तक उन्हें सेवानिवृत्त नहीं किया जाएगा। कर्नल पुरोहित का कहना था कि उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया गया था।

एनआईए की अदालत से हुए थे बरी
मुंबई की एनआईए अदालत ने 31 जुलाई 2025 को मालेगांव बम धमाके के मामले में कर्नल पुरोहित को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि उन्हें जिस तरह से मामले में फंसाया गया, वह साबित नहीं हो पाया। इसी आधार पर माना जा रहा था कि उन्हें सेवा में हुए नुकसान की भरपाई मिल सकती है।

रिटायरमेंट पर फिलहाल लगी रोक
न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में कहा था कि जब तक कर्नल पुरोहित की वैधानिक शिकायत पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक उनके रिटायरमेंट को रोक कर रखा जाए। इस दौरान उनकी शिकायत और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने के भी निर्देश दिए गए थे।

और पढ़े  Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अब इस मामले में सेना के संबंधित अधिकारियों को कर्नल पुरोहित की शिकायत पर फैसला ले लिया है। अब उन्हें पदोन्नति और अन्य सेवा लाभ दिए जा सकते हैं। न्यायाधिकरण के आदेश ने कर्नल पुरोहित को बड़ी राहत दी थी।


Spread the love
  • Related Posts

    2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान’: ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर “लगभग नियंत्रण” कर रहा है और जल्द ही वहां पूरी तरह नियंत्रण हासिल…


    Spread the love

    मनी लॉन्ड्रिंग तक: सांसद अविनाश रेड्डी के छह ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों के लेनदेन की जांच जारी

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय ने वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छह ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें YSRCP सांसद…


    Spread the love