खुलासा: दो ग्रेनेड लेकर पहुंचे हमलावर, एक BJP दफ्तर पर फेंका, दूसरा लेकर बस से हुए फरार

 

 

चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड ब्लास्ट मामले की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने कबूल किया है कि वारदात के समय उनके पास दो ग्रेनेड थे। इनमें से एक ग्रेनेड कार्यालय के बाहर फेंका गया जबकि दूसरा अपने पास ही रखा और उसी के साथ बस से भाग गए थे।

 

जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे हैंडलर्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आरोपियों को कई दिनों तक ग्रेनेड इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी थी। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि हमला किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि दहशत फैलाने के मकसद से किया जाए। इसी कारण कार्यालय के अंदर नहीं, बल्कि बाहर पार्किंग एरिया में ग्रेनेड फेंकने को कहा गया था। वारदात के बाद उसकी वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश भी दिए गए थे।

वारदात के बाद हैंडलर ने तोड़ा संपर्क

सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद जैसे ही हैंडलर को घटना की वीडियो भेजी गई, उसने आरोपियों को तुरंत ब्लॉक कर दिया और उनसे संपर्क पूरी तरह तोड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों की हैंडलर से बातचीत इंस्टाग्राम के माध्यम से हो रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि फतेहगढ़ के गांव रतनगढ़ निवासी दोनों मुख्य आरोपी अमनप्रीत उर्फ अमन और गुरतेज नशे के आदी हैं। गुरतेज पिछले तीन वर्षों से बुड़ैल में रह रहा था और इंस्टाग्राम के जरिये ही वह मास्टरमाइंड के संपर्क में आया था। सूत्रों के मुताबिक, हैंडलर जर्मनी में बैठा था। चंडीगढ़ पुलिस सोमवार को दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है।

और पढ़े  पनामा में धरती कांपी: यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.6, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

मामले में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी और नेटवर्क के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। –पुष्पेंद्र कुमार, आईजी

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…