श्रद्धा हत्याकांड:- हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हुआ शुरू, 7 सदस्यीय टीम कर रही सवाल-जवाब

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट आज रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा। नार्को का प्री-सत्र मंगलवार को एफएसएल में हुए पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान हो गया था। पॉलिग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट एक दो दिन में आ जाएगी। हालांकि, आफताब ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की है। उसे इसका कोई अफसोस भी नहीं है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आफताब का नार्को टेस्ट डॉ. नवीन कुमार की देखरेख में सात सदस्यीय टीम दूसरी मंजिल पर ओटी नंबर दो में करेगी। आज सुबह 10 बजे के बाद टेस्ट शुरू होगा। साकेत कोर्ट ने नार्को टेस्ट की अनुमति दी है। पुलिस ने पांच दिसंबर को भी नार्को टेस्ट के लिए सुरक्षित रखा हुआ है।

अफताब का जो पेशी वारंट जारी हुआ है, उसके मुताबिक 9 बजे तक आरोपी को अंबेडकर अस्पताल पहुंचना था। 10 बजे के बाद आफताब को खाना नहीं खाने के लिए कहा गया है। अफताब के नार्को टेस्ट में अंबेडकर अस्पताल के दो डॉक्टर होंगे, जिसमें एनेस्थीसिया के डॉक्टर नवीन और एक जूनियर डॉक्टर रहेंगे जो बीपी और प्लस पर नजर रखेंगे। FSL की टीम से एक साइकोलॉजिस्ट और दो फोटो एक्सपर्ट शामिल होंगे, ये जरूरत के हिसाब से और भी शामिल किए जा सकते हैं
फोटो एक्सपर्ट नार्को की वीडियोग्राफी करेंगे।

आपको बता दें कि FSL की टीम जो आफताब का नार्को टेस्ट करेगी, वो करीब डेढ़ घंटे पहले अम्बेडकर अस्पताल पहुंच गई थी। नार्को की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नार्को से पहले भी प्रोसीजर के तहत आफताब से एक बार फिर FSL कंसेंट लेगी कि क्या वो सहज महसूस कर रहा है। उसके बाद आफ़ताब को एनेस्थीसिया दिया जाएगा, कुछ मिनटों बाद आंख के पास चुटकी बजाकर पता लगाने की कोशिश होगी कि क्या वो सब-कॉन्शियस है। उसके बाद डॉक्टर आफताब से नार्को टेस्ट के तहत सवाल-जवाब करेंगे। इस नार्को के दौरान ओटी में मौजूद वीडियो ग्राफर पूरे नार्को प्रोसिजर की वीडियो ग्राफी करेगा।

और पढ़े  टैक्सी चालक ने बच्ची का किया यौन उत्पीड़न: दिल्ली के निजी स्कूल में पढ़ती है 3 साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर…

    शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात

    शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन…