ग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।









