गोली मारी और गला चाकू से काटा, लुक्सर में सरेराह युवक की बेरहमी से हत्या..

ग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोप है कि नितिन पर सचिन नामक युवक व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर यह हमला किया गया है। वहीं फायरिंग की घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया सेल के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के परिजनों का कहना है कि नितिन नागर गांव लुक्सर का निवासी था। वह अपने घर से लगभग तीन घर दूर दुकान पर शैम्पू लेने गया था। नितिन पेशे से व्यवसायी था और पानी की बोतल पैकेजिंग का काम करता था। तीन आरोपी ने उसे घेरकर सरेराह आरोपी गोली मारी और चाकू से गला काटा है।

और पढ़े  ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें...

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है। उसमें एक एक गली में जा रहा है। उसके आगे एक बच्चा चल रहा है। फिर आरोपी उसे घर के जमीन पर गिराने के बाद गोली मारते है। वहीं, एक महिला जब उसे बचाने के लिए बाहर निकलती है तो एक आरोपी उसे बेखौफ होकर बंदूक दिखकर डराता है। इस कारण महिला ईंट मारकर आरोपियों को भगाने का प्रयास करती है। वहीं घटना के बाद परिजन में नाराजगी है। मृतक के परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निगरानी की बात की है।
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…