अयोध्या- हनुमानगढ़ी के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद, दुकानें बंद करके दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या में शुक्रवार को हनुमानगढ़ी मंदिर के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी पर दुकानदार की पिटाई का आरोप है। इसके बाद कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया।

दुकानदारों ने हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने की दुकान बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन दिनों रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ है।

पुलिस पर व्यापारी अजय कुमार की पिटाई का आरोप है। पुलिस की पिटाई से व्यापारी का सिर फट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मामला राम जन्मभूमि के हनुमानगढ़ी थाना क्षेत्र का है।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…