चौंकाने वाला आंकड़ा: 147 देशों की रिपोर्ट…हर 100 में 17 किशोरों ने झेली यौन हिंसा, क्या है…

यौन हिंसा को अक्सर लड़कियों और महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन नई वैश्विक रिपोर्ट ने किशोरों को लेकर भी गंभीर तस्वीर सामने रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 साल की उम्र से पहले हर 100 किशोरों में करीब 17 ने किसी न किसी तरह की यौन हिंसा झेली। इसमें जबरन छूना, यौन हमला और बिना छुए की जाने वाली यौन हरकतें भी शामिल हैं।

शोधकर्ताओं ने भारत समेत 147 देशों की 1,412 शोध रिपोर्टों का विश्लेषण किया। करीब 29 लाख पुरुषों के आंकड़े शामिल थे। एक साल के अंदर दुनिया में करीब 6.09 करोड़ लड़के यौन हिंसा के शिकार हुए। इनमें करीब 3.48 करोड़ लड़कों के साथ दुष्कर्म या यौन हमला होने का अनुमान है। मंगलुरु में किशोर लड़कों पर हुई एक शोध में करीब 18 फीसदी ने यौन उत्पीड़न का अनुभव बताया।
14 से 17 साल के ज्यादा पीड़ित
रिपोर्ट के मुताबिक, 14 से 17 साल के लड़कों में यौन हिंसा की दर सबसे ज्यादा रही। इस आयु वर्ग में पिछले एक साल में किसी भी तरह की यौन हिंसा की अनुमानित दर 10.7 फीसदी थी। 10 से 13 साल के लड़कों में यह 7.5% रही। 9 साल तक के बच्चों में संपर्क वाली यौन हिंसा की दर 1.4 फीसदी थी।
अध्ययन के अनुसार, परिचित लोग, परिवार और रिश्तेदारी के दायरे से जुड़े यौन शोषण के आरोपी भी मिले। हालांकि, अजनबी आरोपी अपेक्षाकृत ज्यादा सामने आए। खासतौर पर विशेष परिस्थितियों में रह रहे लड़कों में अजनबी सबसे आम आरोपी थे।
और पढ़े  राजस्थान: सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31 करोड़, सोना-चांदी की मात्रा जानकर रह जाएंगे दंग
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…