शर्मसार हुई मां की ममता: अपनी 6 साल की बेटी का गला घोंटकर मार डाला, बेटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Spread the love

 

 

जमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटा आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

 

ये है मामला
गौरा गांव निवासी सुनील यादव, जो लखनऊ में रहकर वाहन चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन करता है। अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले घर आया था। सोमवार देर शाम उसकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

पहले खुदकुशी का किया प्रयास फिर बच्चों पर किया वार 
सुनील ने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, जिससे वह और उग्र हो गई। गुस्से में उसने फंदे से लटककर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन वर्षीय बेटे का भी गला घोंट दिया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़े  अयोध्या- मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love