जान के लिए खतरा: चलती ट्रेन के गेट पर सो गया लड़का, नींद के आगे सीट मिलने का नहीं किया इंतजार, देखे विडियो….

 

 

हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेनों में यात्रियों की लापरवाह हरकतों के वीडियो सामने आते रहते हैं। कोई व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है तो कोई दरवाजे पर लटक कर सफर करता नजर आता है। यह दृश्य खासतौर पर जनरल कोच में ज्यादा देखने को मिलते हैं, जहां भीड़ इतनी अधिक होती है कि यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन में घुसने की कोशिश करते हैं। कोई व्यक्ति गेट पर बैठा दिखाई देता है, तो किसी ने टॉयलेट में भी खुद के लिए जगह बना ली होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक अलग वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक और मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का ट्रेन के दरवाजे पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो दिल्ली से बिहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12368 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में लड़का दरवाजे से टेक लगाकर लेटा है और पूरी तरह से नींद में है। जरा सी हलचल या संतुलन बिगड़ते ही वह चलती ट्रेन से नीचे गिर सकता है, जिससे उसे गंभीर चोट लग सकती है या उसकी जान भी जा सकती है। यह वीडियो न सिर्फ उस शख्स के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि ट्रेन के जनरल कोच में भीड़ किस हद तक बढ़ चुकी है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि अब लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिलती।

और पढ़े  यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

 

वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर भारतीय रेलवे में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग को हवा दे दी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhii_kkashyap नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और इसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “नींद के आगे कुछ नहीं चलता।” वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, “भारतीय रेलवे की स्थिति अब भी जस की तस है।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “जब नींद आती है तो इंसान को जगह की परवाह नहीं होती।”

https://www.instagram.com/reel/DKe-lJHtcFu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3ce868b1-b00e-4d02-8320-b3c0dbaff4a2

लोगों ने कही यह बात
इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि यह वीडियो एक बार फिर इस सच्चाई को सामने लाता है कि ट्रेन के जनरल डिब्बों की हालत कितनी खराब है और यात्रियों की सुरक्षा कितनी बड़ी चिंता का विषय बन चुकी है। ऐसे वीडियो भारतीय रेल व्यवस्था की हकीकत को उजागर कर रहे हैं, जिसे अब नजरअंदाज करना मुश्किल होता जा रहा है।

  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…