गाय के साथ शर्मनाक हरकत: 4 दरिंदो ने देर रात गाय के साथ की दरिंदगी, लोगों ने 1 युवक को दबोचकर जमकर धुना

Spread the love

मेरठ
टीपी नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत चार युवकों ने गुरुवार देर रात एक गाय के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बताया गया कि देर रात ही गाय मालिक ने आरोपियों की तलाश की तो शराब के नशे में धुत एक युवक कुछ दूरी पर ही बेहोश पड़ा मिला। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। गाय के मालिक ने इस मामले में एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

नई बस्ती निवासी जयवीर पुत्र पूरन ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी गाय घर के बाहर बंधी थी। देर रात लगभग 12:00 बजे गाय का शोर सुनकर जयवीर का परिवार जागा। बाहर निकल कर गाय को देखा तो वह हैरान रह गया। जयवीर ने बताया कि इसके बाद उसने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें चार युवक गाय के साथ दरिंदगी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचाकर क्षेत्रवासियों को घटना की जानकारी दी। बाद में वह क्षेत्रवासियों के साथ पीड़ित आरोपियों की तलाश में जुट गया।

बताया गया कि घर से कुछ दूरी पर ही मोहल्ले का ही रहने वाला शेखर नाम का युवक शराब के नशे में धुत बेहोश पड़ा मिला। शेखर के कपड़े गोबर से सने हुए थे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने शेखर को दबोचकर बंधक बना लिया। यही नहीं उसकी जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, गाय के मालिक ने शेखर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

और पढ़े  शाहजहांपुर- नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के पांच किशोरों पर रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

Related Posts

अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


Spread the love

संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

Spread the love

Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *