शाहजहांपुर:  पिकअप और ट्रक की हुई टक्कर, हाईवे पर लगा जाम

Spread the love

 

खनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक धर्मकांटा के पास पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं, हालांकि हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। इस कारण शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

जैतीपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा-बझेड़ा निवासी आयुष रविवार को सुबह को बरेली से पिकअप में कचरी-नमकीन भरकर लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज जा रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा के पास नवीन गल्ला मंडी से गेहूं भरकर निकला ट्रक शाहजहांपुर की ओर जाने के लिए अचानक हाईवे पर बने कट से दूसरी लेन पर जाने को मुड़ा और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया।

 

इससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर हादसे के बाद दोनों वाहन आड़े-तिरछे हो जाने से एक लेन पूरी तरह बंद हो गई और जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से पुलिस ने दोनों वाहन हटवाए। तब तक हाईवे पर शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों की करीब एक किमी लंबी कतार लग गई।

क्षतिग्रस्त वाहन हटाए जाने तक शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहन दूसरी लेन से रेंगते हुए आगे निकल सके। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि ददरौल निवासी ट्रक चालक संदीप और पिकअप चालक के बीच समझौते की बात चल रही है।

 


Spread the love
और पढ़े  टॉफी मुट्ठी में, पोल में उतरा करंट और चूस गया मासूम का खून, बुझ गया इकलौता चिराग
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love