शाहजहांपुर:  पिकअप और ट्रक की हुई टक्कर, हाईवे पर लगा जाम

 

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक धर्मकांटा के पास पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं, हालांकि हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। इस कारण शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

जैतीपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा-बझेड़ा निवासी आयुष रविवार को सुबह को बरेली से पिकअप में कचरी-नमकीन भरकर लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज जा रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा के पास नवीन गल्ला मंडी से गेहूं भरकर निकला ट्रक शाहजहांपुर की ओर जाने के लिए अचानक हाईवे पर बने कट से दूसरी लेन पर जाने को मुड़ा और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया।

 

इससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर हादसे के बाद दोनों वाहन आड़े-तिरछे हो जाने से एक लेन पूरी तरह बंद हो गई और जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से पुलिस ने दोनों वाहन हटवाए। तब तक हाईवे पर शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों की करीब एक किमी लंबी कतार लग गई।

क्षतिग्रस्त वाहन हटाए जाने तक शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहन दूसरी लेन से रेंगते हुए आगे निकल सके। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि ददरौल निवासी ट्रक चालक संदीप और पिकअप चालक के बीच समझौते की बात चल रही है।

 

और पढ़े  अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…