शाहजहांपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बनारस की घटना पर  भाजपा पर किए तीखे सवाल।

Spread the love

शाहजहांपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बनारस की घटना पर  भाजपा पर किए तीखे सवाल।

यूपी जोड़ो यात्रा के तेरहवें दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय  ने  कहा  आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए भयावह कांड में भाजपा के तीन नेता गिरफ्तार किये गए हैं । इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को बनारस स्थित  मोदी के कार्यालय का घिराव करेगे । इसके साथ ही उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार गिरफ्तार किए गए भाजपा के आईटी सेल के तीन पदाधिकारी के मकान पर कब बुलडोजर चलाएगी । 
शाहजहांपुर के कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मीडिया को संबोधित कर रहे थे ।
श्री राय ने पत्रकार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 03 नवंबर को मैंने भाजपा के लोगों के संलिप्तता की बात कह दी थी। इस कारण मुझ पर एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना का 05 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज मिल गया था। आरोपियों को भाजपा द्वारा 05 नवंबर को ही मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार में भेज दिया था। साथ ही 08 नवंबर को पीड़िता ने आरोपियों की पहचान कर ली थी,मगर लगभग दो महीने बाद 30 दिसंबर को तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा की पहचान होने के दो महीने बाद गिरफ्तारी क्यों हुई? क्या पांच राज्यों के चुनाव की वजह से गिरफ्तारी में देरी हुई? अगर छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव ना होता तो शायद आरोपियों को बचा लिया जाता।

प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा की जब आज प्रदेश अध्यक्ष की बात सच साबित हुई है, तो क्या योगी सरकार एफआईआर वापस लेकर उनसे माफ़ी मांगेगी?

और पढ़े  बारिश में भीग न जाऊ चलो यहाँ रुक जाती हु.. निर्माणधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 5 मजदूरों ने की हैवानियत

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शिव पांडे, संगठन महासचिव श्री अनिल यादव, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा,सहारनपुर जिला अध्यक्ष रजनीश  गुप्ता, शहर अध्यक्ष  पवन सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर  फुरकान अहमद उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *