अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ पहुंचे दलित के घर,मीरा के हाथ की बनी चाय भी पी |

Spread the love

अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ पहुंचे दलित के घर,मीरा के हाथ की बनी चाय भी पी |

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में रोड शो करने के बाद अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की एक दलित बस्ती में पहुंच गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी की छवि ऐसे जनप्रिय नेता की है, जो सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस बात की झलक शनिवार को अयोध्या में भी देखने को मिली, जब वे पीएम उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर अचानक पहुंच गए। पीएम ने योजना की लाभार्थी के आवास पर चाय भी पी और उनसे संक्षिप्त बातचीत की।
पीएम का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए। पीएम के पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। इस दौरान पीएम मोदी ने मीरा के हाथों की बनी चाय पी और कहा कि चाय अच्छी है, मगर थोड़ी मीठी हो गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने परिवार व पूरी बस्ती के बारे में हाल-चाल जाना।

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थी मीरा के परिवारवालों से भी मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस पर मीरा ने पीएम मोदी से कहा कि मुझे फ्री में गैस और आवास मिल गया है। वह बोलीं, पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है। उन्होंने कहा कि आपके घर आने से बहुत खुशी हुई है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    काशी विश्वनाथ धाम में प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक, 6-7 घंटे तक लंबी हो सकती है दर्शन की लाइन

    Spread the love

    Spread the loveसावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन के लिए कतार में औसतन 6 से 7 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है।…


    Spread the love

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *