Prime Minister Visit in अयोध्या:- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अयोध्या,स्टेशन का उद्घाटन कर पीएम ने अमृत भारत और वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

Prime Minister Visit in अयोध्या:- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अयोध्या,स्टेशन का उद्घाटन कर पीएम ने अमृत भारत और वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी का काफिला अयोध्या धाम स्टेशन पहुंच गया है। यहां पीएम मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वंदे भारत और अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएमओ के अनुसार, 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा

और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…