शाहजहांपुर- सरकारी भूमि घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक अपर नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार

 

 

 संभल में कथित सरकारी भूमि घोटाले के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक अपर नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। संभल पुलिस की टीम बुधवार को शाहजहांपुर नगर निगम कार्यालय पहुंची, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।

पुलिस के अनुसार मामला संभल–मुरादाबाद स्टेट हाईवे के किनारे स्थित करीब 38 बीघा सरकारी भूमि से जुड़ा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 101 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2013 में राजकुमार गुप्ता संभल नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने इस भूमि से संबंधित मामले में उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी नहीं की, जिसके चलते सरकारी भूमि के संबंध में अनियमितताएं हुईं और सरकारी हित प्रभावित हुए।

यह मामला जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई के निर्देशन में कराई गई भूमि पैमाइश के दौरान उजागर हुआ। इसके बाद राजस्व विभाग के लेखपाल स्पर्श गुप्ता की तहरीर पर तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता, 31 नामजद व्यक्तियों तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह में पांच शिक्षकों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…