शाहजहांपुर:- विधानसभा ददरौल के विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Spread the love

शाहजहांपुर:- विधानसभा ददरौल के विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।


Spread the love
और पढ़े  खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न, एक सप्ताह के अंदर 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *