शाहजहांपुर: असंतुलित होकर शीरा से भरा टैंकर पलटा..

 

 

लखनऊ-पलिया हाईवे पर कनेंग तिराहा के पास बृहस्पतिवार की देर रात शीरे से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इससे वहां फिसलन हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह टैंकर शामली से हरदोई की हरियावां चीनी मिल जा रहा था। इस बीच यह हादसा हुआ। दरअसल, वर्तमान में कनेंग तिराहा के पास हाईवे के चौड़ीकरण और ओवरब्रिज निर्माण के लिए पिलर बनाया जा रहा है।
इससे हाईवे का कुछ हिस्सा असमतल हो गया है। माना जा रहा है कि इसी कारण टैंकर असंतुलित हो गया। सड़क पर फैला शीरा अभी साफ नहीं किया गया है। ग्रामीण शीरा भरकर ले जा रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- पंचकोसी परिक्रमा में रामभक्तों की सेवा में जुटे राज किशोर साहू व उनके साथी, राजभोग और केले की व्यवस्था कर किया श्रद्धालुओं का स्वागत
  • Related Posts

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…

    UP: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और लोगों के पैसे भी बचे, अब स्किल के दिन आएंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पंचम राष्ट्रीय कौशल…