हत्या: शाहजहांपुर- होमगार्ड ने बेरहमी से ली महिला की जान,खून से लाल हुई जमीन

Spread the love

 

शाहजहांपुर के बंडा में शुक्रवार रात कहासुनी के बाद होमगार्ड ने महिला के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

बंडा के भानपुर निगुआ गांव की रहने वाली 35 वर्षीय किरन देवी के पति राजेश गौतम की 12 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ समय बाद किरन देवी के घर में पड़ोसी गांव पड़रिया दलेलपुर के रहने वाले होमगार्ड पुष्पेंद्र कुमार का आना-जाना बढ़ गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महिला ने उससे दूरी बना ली थी। इस पर दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा होता था।

ईंट से सिर पर किए कई प्रहार 
शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुष्पेंद्र किरन देवी के घर पहुंचा। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों लोग साथ में घर से बाहर चल लिए। जैसे ही दोनों भानपुर निगुआ व पड़रिया दलेलपुर गांव के बीच अशोक के खाली पड़े प्लॉट के पास पहुंचे, तभी दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस बीच पुष्पेंद्र ने किरन के सिर पर ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी मिलने पर पहुंची किरन की छोटी बेटी ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को आतंकी घोषित किया जाए, UP पुलिस ने गृहमंत्रालय से की सिफारिश

Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love