शाहजहांपुर: 30 वर्षीय गुड्डू की मौत, हत्या का लगाया आरोप

 

 

 

 

 

 तिलहर के खिरिया माल गांव निवासी 30 वर्षीय गुड्डू सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने शराब में कीटनाशक दवा देकर हत्या का आरोप लगाया है।

विजयवीर सिंह ने बताया कि भाई गुड्डू सिंह को उसका दोस्त आए दिन शराब पिलाता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे भाई घर से निकला था। रात दस बजे तक नहीं लौटा ताे मां सुनीता भाई के दोस्त के घर गई। उन लोगों ने भाई के न होने की बात कहकर लौटा दिया। थोड़ी ही देर बाद भाई गुड्डू अपने दोस्त के घर से ही निकला। उसके हाथ में कीटनाशक दवा का डिब्बा थमा हुआ था।

 

घर के पास पहुंचते ही भाई जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि भाई को उसके दोस्त ने शराब में कीटनाशक दवा पिलाकर मार दिया। विजयवीर ने बताया कि भाई ने अपनी खेती भी अपने दोस्त को बटाई पर दे रखी थी। आरोपी उसके भाई को रुपये भी नहीं देेते थे। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

———————-
रुपये के लिए टोकने पर किया था झगड़ा
-विजयवीर ने बताया कि भाई गुड्डू हैंडपंप के लिए बोरिंग करने का काम करता था। 20 दिन पूर्व मुरादाबाद से काम करके लौटा था। दोस्त को रुपये दे दिए। भाई गुड्डू को उसकी पत्नी रोली ने टोका तो वह झगड़े पर अमादा हो गया।

———————
मम्मी मेरा काम हो गया…
– विजयवीर ने बताया कि जब भाई दोस्त के घर से आया तो मां से बोला था कि मम्मी मेरा काम हो गया है। इसके कुछ देर बाद भाई की सांसें थम गईं। भाई की एक बेटी व एक बेटा है।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…