सीवर लाइन लीकेज: सुशीला तिवारी के सीवर ने नहर में लगाई डुबकी,एसटीएच में सीवरेज से दुषित हो रहा पानी

Spread the love

ल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की सीवर लाइन पिछले कई महीने से लीक हो रही है। इसका गंदा पानी परिसर के पास से गुजर रही सिंचाई विभाग की नहर में गिर रहा है। यहां से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से परेशान हैं। तीनपानी बाईपास से होते हुए गोरापड़ाव की ओर जाने वाली इसी नहर के किनारे छठ पूजा के लिए पूर्वांचल समाज के दो स्थल भी हैं। समय रहते सीवर की इस लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो 10 दिन बाद शुरू होने वाली छठ पूजा के दौरान पूर्वांचल के लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्हें दूषित पानी में खड़े होकर ही भगवान भाष्कर को अर्घ्य देना पड़ेगा।

यह नहर जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत आती हैं। एसटीएच से निकलने वाले सीवर का पानी नहर में गिरने की जानकारी नहीं है। नहरों में सीवर का पानी डालने की किसी को भी अनुमति नहीं है। यदि ऐसा है तो अस्पताल प्रशासन को सूचित किया जाएगा। शहनवाज एई, जमरानी बांध परियोजना
6 नहरों में दूषित पानी बहेगा तो पूर्वांचल समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी। त्योहार में पवित्रता को बनाए रखने के लिए छठ पूजा सेवा समिति मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पत्र लिखेगी। –शंकर भगत, उपाध्यक्ष, छठ पूजा सेवा समिति रामपुर रोड

मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल से निकलने वाली सीवर लाइन की बीते वर्ष मरम्मत कराई गई थी। बुधवार को निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। –जीएस तितियाल, प्राचार्य, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज

और पढ़े  हल्द्वानी- दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी के गर्भपात की अनुमति मिली, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love