गंभीर आरोप: एक-दो बार नहीं मतदाता सूची में 6 बार मिला महिला का नाम, निकाय चुनाव से पहले प्रशासन में हड़कंप

Spread the love

हाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला का नाम मतदाता सूची में छह बार दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने नियमों के अनुसार सभी डुप्लिकेट नाम हटा दिए हैं। महिला का नाम सुषमा संजय गुप्ता है और वह नालासोपारा इलाके में रहती हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि उनका नाम नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कई जगहों पर पाया गया।

ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन के दौरान हुई समस्या
जांच के दौरान पता चला कि यह समस्या ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन के दौरान हुई थी। सुषमा ने जनवरी 2024 में फॉर्म संख्या छह भरकर ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन जब उन्हें जल्दी से ईपीआईसी कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) नहीं मिला, तो उन्होंने दोबारा फॉर्म संख्या छह भर दिया। इस वजह से उनके नाम की छह बार इंट्री बन गईं।

सभी डुप्लिकेट इंट्री हटाई गई-  चुनाव अधिकारी
इस मामले में चुनाव अधिकारियों ने बताया कि इन छह में से पांच इंट्री डुप्लिकेट थीं। अब सभी डुप्लिकेट इंट्री हटा दी गई हैं और मतदाता सूची में केवल एक ही नाम रह गया है। डॉ. इंदु रानी जाखड़, जिला चुनाव अधिकारी, पालघर ने कहा कि मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे भविष्य में डुप्लिकेट नामों की कड़ी जांच करें और नियम के अनुसार फॉर्म संख्या सात भरकर डुप्लिकेट इंट्री को हटाएं।

मतदाता सूची पर विपक्ष उठा रहा सवाल
राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद से ही विपक्ष मतदाता सूची में अनियमितता के गंभीर आरोप लगा रहा है। वहीं पालघर जिले में इस तरह का मामला सामने आने के बाद राज्य चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    चंद्रपुर में बाघ ने किया हमला, 4 महिलाओं की मौत, तेंदू के पत्ते कर रही थी इकट्ठा

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बाघ ने चार महिलाओं को मार डाला। यह महिलाएं शुक्रवार की सुबह  तेंदू के पत्ते इकट्ठा कर रही थी। तभी…


    Spread the love

    महाराष्ट्र: पुणे के बारामती में प्रशिक्षण विमान की क्रैश लैंडिंग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद रेडबर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान आपात स्थिति में उतरा। यह घटना प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई।…


    Spread the love