सनसनीखेज वारदात, सीतापुर में दुष्कर्म के बाद 5 साल की दलित बच्ची की हत्या

Spread the love

सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में पांच वर्षीय दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह सोमवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। देर रात उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर बनी अपनी ही झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव को सकरन क्षेत्र के लहसड़ा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों ने भी सुरेंद्र पर ही शक जताया था। यह सोमवार रात गांव में नशे में घूमता दिखा था।

ग्रामीणों के अनुसार मासूम के गर्दन और शरीर पर चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी दक्षिणी व सीओ ने जांच की। मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्या गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

गांव में पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार मासूम से दुष्कर्म हुआ है। नाजुक अंगों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। खून भी अधिक बहा है। 

पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए भेजी स्लाइड

चिकित्सकों के पैनल ने मासूम का पोस्टमार्टम किया, जिसमें एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक शामिल रहे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी हुई। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने स्लाइड तैयार की, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

और पढ़े  अयोध्या- गौ रक्षा पर आधारित फ़िल्म ‘गोदान’ आज शहर के पैराडाइज सिनेमा हॉल में हुई रिलीज़ ।

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया था सुरेंद्र यादव
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के महज 24 घंटे के भीतर ही आरोपी सुरेंद्र यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने घर के बाहर बच्ची को खेलते देखा। इसके बाद उसे चॉकलेट का लालच देकर झोपड़ी तक ले गया।


Spread the love
  • Related Posts

    CM योगी- UP बजट सुरक्षित नारी, सक्षम युवा वाला,9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता है बजट, रूल ऑफ लॉ रियल ग्रोथ की गांरटी

    Spread the love

    Spread the loveआज सदन में 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर…


    Spread the love

    UP में आज विधानसभा में बजट पेश करेगी सरकार,बजट से पहले CM की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक

    Spread the love

    Spread the loveआज सदन में पेश होने वाले बजट में चुनाव की झलक दिखाई देगी। करीब 9 से 9.5 लाख करोड़ के बजट में निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी…


    Spread the love