विकास प्राधिकरण की वायरल सूची से अयोध्या में सनसनी, जानिए किन रसूखदारों के शामिल हैं नाम।

Spread the love

अयोध्या : विकास प्राधिकरण की वायरल सूची से अयोध्या में सनसनी, जानिए किन रसूखदारों के शामिल हैं नाम
अयोध्या, न्यू भारत अवैध कालोनी और कोलोनाइजर को लेकर शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित सूची को लेकर मचे घमासान पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है। उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने साफ कहा है कि प्राधिकरण की ओर से ऐसी कोई सूची नहीं जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल सूची को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने रविवार को मीडिया के समक्ष स्पष्ट किया कि सूची को लेकर भ्रम फैलाया जारम रहा है।

मालूम हो कि वायरल कथित सूची में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का भी नाम कॉलोनाइजर के रूप में दर्ज है। और सूची पर सिर्फ लेखपाल की मुहर व कथित हस्ताक्षर है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रारम्भिक जांच हुई है, उसके बाद जो एक सूची बनी उसे कतिपय लोगों ने लीक किया है। इसकी जांच अवर अभियंता प्रवर्तन को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता मौके पर जायेगे और जांच करेगें।

उपाध्यक्ष ने कहा कि इसमें किसका नाम डाल कर कौन सी लिस्ट जारी की गई इसकी पुष्टि तो जांच के बाद ही होगी। बिना जांच के कैसे कहा जा सकता है कौन शामिल हैं या नहीं.? उन्होंने कहा कि किसी भी माननीय की छवि धूमिल करना उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वायरल सूची को लेकर जांच होगी जो भी तथ्य सामने आयेगें उसे अधिकृत रूप से जारी किया जाएगा।

और पढ़े  पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जारी सूची से प्राधिकरण का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अन्य से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं प्राधिकरण के नगर नियोजक गोर्की ने भी इस तरह की किसी सूची से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने भी कहा कि इस तरह की कोई सूची प्राधिकरण द्वारा नहीं जारी की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *