एक ही परिवार के 5 शव मिलने से मची सनसनी, महिला और 3 बच्चों की हथियार से काटकर हत्या, फंदे पर झुलता मिला पति।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला और तीन बच्चों की बेरहमी से धारदार हथियार से  गला काटा गया है, जबकि पति का शव फंदे पर लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के भागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है। जबकि शख्स फंदे से लटका मिला है। 
मृतकों में राहुल तिवारी, उसकी पत्नी प्रीति तिवारी और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। बच्चों का नाम माही (12) पीहू (7) और बेटा पोहू (5) हैं। जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से ही एक चौपड़ बरामद हुआ है।

घटना की जानकारी सुबह होने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस की मुताबिक, राहुल तिवारी भागलपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। वह मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था। 

किराये के मकान में रहता था परिवार

बताया जा रहा कि राहुल तिवारी नवंबर 2021 से किराये के मकान में रहकर पशु खरीदकर बेचने का काम करता था। देर रात राहुल तिवारी का परिवार खाना खाकर सो गया। मृतक का परिवार जिस कमरे में रह रहा था, उसका चैनल खुला हुआ था। 

राहुल की बहनों ने लगाया हत्या का आरोप
सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गया। राहुल आंगन के पाटन में लटका हुआ था। जबकि पत्नी और बच्चे के लहूलुहान शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। मृतक की बहन ज्योति और नीतू ने हत्या का आरोप लगाया है। 

और पढ़े  आंधी-बारिश के साथ राज्य में बदला मौसम, गाजियाबाद और नोएडा में जमकर बारिश

एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। एक आशंका यह भी है कि पहले राहुल की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया और फिर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *