बागेश्वर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या का मामला, आरोपी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

बागेश्वर जिले में प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या के आरोपी स्कूल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी को निलंबित कर दिया गया है। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुंवर सिंह रावत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि सीईओ बागेश्वर ने अवगत कराया है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर अपने ही स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या का आरोप है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर आरोपी को निलंबित किया गया है।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…