सीमा: छठी बार मां बनी सीमा हैदर, इस बार घर आया बेटा, 11 महीने में दिया दूसरे बच्चे को जन्म

Spread the love

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रह रहीं पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर ने मंगलवार को अपने छठे बच्चे को जन्म दिया। एक निजी अस्पताल में सीमा ने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

 

भारत में यह सीमा की दूसरी संतान
मंगलवार को सीमा के मां बनने की खबर पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गईं। सीमा का यह छठवां बच्चा है। सीमा की अपने पाकिस्तान में पहले पति से चार बच्चे हैं। वहीं, सचिन से मिलने के बाद भारत में दूसरी संतान पैदा हुई है।

 

लगा बधाइयों का तांता
सचिन मीणा के परिजनों ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाइयां बांटी और शुभकामनाएं दीं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था, जो अब करीब 11 माह की हो चुकी है। अब परिवार में बेटे के जन्म से उत्साह और बढ़ गया है।

सीमा 2023 से रहे रबूपुरा में
सीमा हैदर वर्ष 2023 से सचिन मीणा के साथ रबूपुरा में रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर भी यह दंपती काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल पर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर बताए जाते हैं, जहां वे अपने पारिवारिक जीवन से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं।

घर में जश्न का माहौल
परिवार के लोगों का कहना है कि मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की देखरेख में नियमित जांच कराई जा रही है। फिलहाल घर में जश्न का माहौल है और परिजन इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहे हैं।

और पढ़े  शराब के लिए पति ने गिरवी रख दिया सिलिंडर, चौकी इंचार्ज ने जेब से पैसे भर कराई वापसी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love