चमोली- बदरीनाथ हाईवे पर जाम में फंसी गर्भवती, दर्द से तड़पता देख नर्सों ने रास्ते में ही कराया प्रसव

दरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा जाम लाेगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लगातार लग रहे जाम ने शुक्रवार को एक गर्भवती महिला के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर दी। किमाणा गांव की गर्भवती महिला को प्रसव के लिए वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन ज्योतिर्मठ थाने के पास भारी जाम में वाहन फंस गया।

काफी देर तक यातायात नहीं खुलने से महिला की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों में चिंता बढ़ गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही अस्पताल से नर्सें और चिकित्सकीय स्टाफ आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

Pregnant Woman Stuck in Traffic Jam on Badrinath Highway Nurses Arrive and Deliver Baby in Route Chamoli News

सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के बीच महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने भी भीड़ नियंत्रित करने और मदद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ज्योतिर्मठ में लगातार लग रहे जाम पर नाराजगी जताई। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक कमल रतूड़ी का कहना है कि हर दिन स्कूली बच्चे, मरीज और आम नागरिक घंटों जाम में फंस रहे हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन को जाम से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

 

सीएचसी ज्योतिर्मठ के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर मार्ग पर काफी देर से जाम लगा हुआ था। अपराह्न करीब साढ़े पांच बजे एक महिला का फोन आया और जाम में फंसी गर्भवती के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

इस पर शीघ्र मौके पर स्टाफ नर्स व एएनएम को भेजा गया। अस्पताल तक जल्द न पहुंचने की स्थिति में सड़क किनारे ही प्रसव कराया गया। उन्होंने बताया कि जाम खुलने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…