हरिद्वार: 17 हाथियों पर नजर, डब्लूडब्लूएफ के सहयोग से छह को पहनाया जाएगा रेडियो कॉलर

वन महकमा भी हरिद्वार कुंभ के दृष्टिगत तैयारी कर रहा है। हाथियों के झुंड के आबादी वाले इलाके में पहुंचने से रोकने के लिए हाथियों के झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान की जा रही है, जिनको रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा। फिर इसके माध्यम से भी हाथियों के मूवमेंट का पता लगाया जाएगा।

हरिद्वार वन प्रभाग में हाथियों के आबादी वाले इलाके में पहुंचने और नुकसान की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आने वाले समय में कुंभ है, ऐसे में वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हरिद्वार रेंज में खाई खोदा जाना है, साथ ही सोलर फेंसिंग लगाई जानी है। इसके साथ ही हाथियों को रेडियो कॉलर भी लगाया जाना है।
प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध बताते हैं कि 16 से 17 हाथी हैं, जो आबादी वाले क्षेत्रों में मूवमेंट करते हैं। अब इनके झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान करने का काम किया जा रहा है, इसमें कुछ की पहचान कर भी ली गई है। इसके बाद चिह्नित छह हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा। इसमें डब्लूडब्लूएफ सहयोग करेगा। यह काम दिसंबर से पहले पूरा किया जाना है। रेडियो कॉलर के माध्यम से हाथियों के झुंड के मूवमेंट की जानकारी रखी जाएगी। हाथी के आबादी वाले इलाके में पहुंचने की स्थिति का पता चलते ही टीम को अलर्ट किया जा सकेगा। 

75 हाथी मित्र भी तैनात होंगे

वन महकमा हाथी मित्र भी तैनात करेगा। यह हाथी मित्र मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में मदद करेंगे। वन महकमे के अनुसार 75 हाथी मित्र को तैनात करने की योजना है।

और पढ़े  मसूरी: फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे अक्षय कुमार, ढाबे पर रुके दिखे तो लगी फैंस की भीड़
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…