चमोली: नंदानगर पर संकट..जमीन पर दरारें देख फिर सहमे लोग, आशियानें छोड़ने पड़े अपने तो छलकने लगा दर्द

Spread the love

 

मोली में एक बार फिर बड़ा संकट छाया है। नंदानगर के बैंड बाजार के ऊपर जमीन की दरारें बढ़ती जा रही है। रविवार को तीन और भवन ध्वस्त हो गए हैं। यहां रह रहे परिवारों को प्रशासन की ओर से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। पांच अन्य भवन कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। इन भवनों के पीछे भारी मात्रा में मलबा एकत्रित हो गया है।

Ground cracks are increasing in Nandanagar three other buildings have also collapsed Chamoli News

प्रशासन की ओर से बाजार की 30 दुकान और 19 भवनों को खाली करवा दिया गया है। प्रभावित परिवारों की संख्या बढ़ने से मारिया आश्रम के सात कमरों को भी राहत शिविर बनाया गया है। यहां एक परिवार को शिफ्ट किया गया है।नंदानगर के मुख्य बैंड बाजार के करीब पांच मीटर ऊपर से भूधंसाव हो रहा है। जिससे कई भवन इसकी जद में आ गए हैं।

रविवार को गोविंद सिंह, पार्वती देवी और पुष्पा देवी के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन की ओर से इन परिवारों को पहले ही राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया था। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में भूधंसाव बढ़ता जा रहा है। अभी तक चार आवासीय मकान जमींदोज हो गए हैं, जबकि पांच मकानों के पीछे से मलबा आ गया है। दुकानों को भी खतरे की आशंका के चलते खाली करवा दिया गया है।

 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र की गोशालाओं से मवेशियों को भी शिफ्ट कर दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि बैंड बाजार में 30 दुकानों को खाली करवा दिया गया है। जबकि 40 मवेशियों को प्रशासन की ओर से चिन्हित गौशालाओं में रखा गया है। यहां उन्हें चारे की व्यवस्था भी की गई है।

और पढ़े  देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर दून से गिरफ्तार

 

प्रभावित क्षेत्र में रविवार को लोग दिनभर अपने घरों से सामान शिफ्ट करने में लगे रहे। पुलिस कर्मियों ने भी आपदा प्रभावितों के साथ उनके घरों का सामान सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया। पुलिस ने सामान शिफ्ट कर रहे लोगों को बिस्किट और पानी की बोतलें वितरित कीं।

 

पुलिस की ओर से वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को बारिश होने पर सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की जा रही है।

 

बैंंड बाजार के पलपाणी तोक में हो रहे भूधंसाव के साथ ही जमीन से बड़ी मात्रा में मटमैला पानी का रिसाव भी हो रहा है। कई लोगों के मकानों से पानी निकल रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, भवान सिंह के मकानों के नीचे से पानी का रिसाव हो रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love