रुद्रप्रयाग- मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, 3 दिन पहले हुआ था हादसा

रुद्रप्रयाग जिले के गौंडार क्षेत्र में मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और खोज-बचाव अभियान शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:52 बजे ग्राम प्रधान गौंडार ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि मंदतौली संगम के पास एक व्यक्ति नदी में बह गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने घटनास्थल पर काफी देर तक तलाश की, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण व्यक्ति का पता नहीं चल सका।

14 जुलाई को मौसम में सुधार के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया। पूरे दिन चले अभियान के बाद भी लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन के अनुसार, लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। सभी संबंधित विभाग और बचाव एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ खोज और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…