योजना – नैनीताल,रानीखेत,देहरादून व गैरसैंण में मिली 100 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी.

Spread the love

नैनीताल, देहरादून व गैरसैंण में 100 करोड़ की नई योजनाएं शुरू होने जा रही हैं। नियोजन विभाग ने सीवर, पेयजल, नलकूप निर्माण की इन योजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इनका काम जल निगम के माध्यम से कराया जाएगा। बैठक में 11 योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। इनमें देहरादून की आठ, नैनीताल की एक, गैरसैंण की एक और रानीखेत की एक योजना शामिल है। पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने बताया कि कुल 95 करोड़ 24 लाख रुपये की योजनाएं हैं। अब इनकी डीपीआर तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि साल के अंत तक इन योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।

कौन सी योजना किस शहर में –

सीएम घोषणा के तहत देहरादून के पथरीपीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कालोनी, चुक्खुवाला में सीवर लाइन का काम- 1390.83
नैनीताल के भीमताल से नैनीताल के लिए वैकल्पिक पेयजल योजना- 248.98
देहरादून के ग्रीन पार्क कालोनी निरंजनपुर में वाटर हार्वेस्टिंग योजना- 195.33
देहरादून के उमंग विहार व नारायणी विहार(निकट हरिद्वार बाईपास) में वाटर हार्वेस्टिंग योजना- 148.95
देहरादून नींबूवाला स्थित त्रिजल विहार में नलकूप निर्माण- 194.33
देहरादून इंदिरा नगर आवास विकास कालोनी में वाटर हार्वेस्टिंग पुनर्गठन योजना- 1860.04
देहरादून आराघर चौक से मोथरोवाला तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने की योजना- 2845.95
देहरादून सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक तक ट्रक सीवर लाइन बिछाने की योजना- 1903.59
गैरसैंण नगरीय पेयजल योजना- 459.32
सीएम घोषणा के तहत रानीखेत के ताड़ीखेत में चिलियानौला में ट्यूबवेल निर्माण- 135.82
सीएम घोषणा के तहत अधोईवाला जोन में सहस्त्रधारा रोड स्थित परम विहार नालापानी में ट्यूबवेल निर्माण व पाइप लाइन बिछाने की योजना- 140.93

और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *