कपाट बंद : 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट,अब तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये अब तक दर्शन ||

Spread the love

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेका। फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा राज्य के सभी धामों में आए श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की। राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्र्स्ट की ओर से बताया गया कि 10 अक्तूबर को दोपहर 01 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि इस वर्ष उम्मीद से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे हैं। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान ट्रस्ट की ओर रखा गया। कहा कि दस अक्तूबर तक यात्रा चलेगी इसलिए यात्री दर्शन के लिए आ सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा,आरोपी भाग गया
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *