जोशीमठ बचाओ: विभिन्न मांगों को लेकर प्रभावितों ने मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध।

Spread the love

जोशीमठ बचाओ: विभिन्न मांगों को लेकर प्रभावितों ने मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध।

पुनर्वास सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भू-धंसाव प्रभावितों ने नगर में मशाल जुलूस निकाला। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मशाल जुलूस बदरीनाथ हाईवे से होते हुए नगर के मुख्य तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक भी आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। प्रभावित परिवार राहत शिविरों में दिन गुजार रहे हैं।
जोशीमठ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को मसाल जुलूस का आह्वान किया था। शाम छह बजे मशाल लेकर सभी आपदा प्रभावित सड़क पर उतरे और जुलूस आयोजित किया गया। जुलूस में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र पुनर्वास नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
इस मौके पर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, भुवन चंद्र उनियाल, समीर डिमरी, संजय उनियाल, मीना डिमरी, देवेश्वरी शाह के साथ ही कई आपदा प्रभावित मौजूद रहे।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति की मांगें
– आपदा प्रभावितों का जल्द हो विस्थापन व पुनर्वास।
– सभी वर्गों को उनके व्यवसाय के हिसाब से उचित मुआवजा दें।
– प्रभावितों के नुकसान की उचित भरपाई की जाए।
– भू-धंसाव के बाद हुई तबाही के कारणों की उचित पड़ताल व समाधान किया जाए।
– क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना का निर्माण बंद किया जाए।

और पढ़े  हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *