सरबजीत कौर- सरबजीत की भारत वापसी फिर अटकी, वाघा बॉर्डर तक पहुंचीं…अंतिम समय पर रोक,अब आगे …

Spread the love

 

पाकिस्तान में रह रही भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी एक बार फिर अधर में लटक गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत भेजे जाने की पूरी तैयारी थी लेकिन ऐन वक्त पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उसकी वतन वापसी पर रोक लगा दी।

 

सीमा पर मौजूद भारतीय एजेंसियों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां पहुंचने के बाद वह लापता हो गई।

बाद में सामने आया कि उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम नूर हुसैन रखा और पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। इस मामले को लेकर पाकिस्तान में कानूनी विवाद शुरू हो गया था।

पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने हाल ही में सरबजीत कौर को भारत भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने उसे तलाश कर सोमवार को वाघा बॉर्डर पहुंचाया। इमिग्रेशन और कस्टम से जुड़ी औपचारिकताएं भी लगभग पूरी हो चुकी थीं।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने वापसी पर लगाई रोक
अटारी सीमा पर बीएसएफ और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी का स्टाफ भी महिला को रिसीव करने के लिए तैयार था। इसी दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने वापसी पर रोक लगा दी।

पाक गृह मंत्रालय का तर्क
पाक गृह मंत्रालय का कहना है कि सरबजीत कौर ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और निकाह किया है और इससे जुड़ा मामला अभी अदालत में लंबित है। मंत्रालय के अनुसार अंतिम अदालती फैसले के बाद ही डिपोर्टेशन पर कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सरबजीत कौर की भारत वापसी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।

रविवार को किया था गिरफ्तार 
सरबजीत कौर और उसके पति नासिर हुसैन को रविवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जिले से गिरफ्तार किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन को सूचना मिली थी कि दंपती गांव पेहरे वाली इलाके में रह रहा है।

छापे के बाद दोनों को थाना सदर ननकाना साहिब पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में पाकिस्तान के कुछ वकीलों ने अदालत में याचिका भी दायर की थी जिसमें सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की मांग की गई थी।

Spread the love
  • Related Posts

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love

    महंगी पड़ी विदेश की लालसा-  जाली शादी कर युवकों से ठगे 70 लाख से ज्यादा, पुलिस ने महिला समेत 2 को पकड़ा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब में विदेश जाने का सपना कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन जाता है, लेकिन कई बार यही सपना उन्हें बर्बादी के कगार तक भी पहुंचा…


    Spread the love